आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पहलः दूध के साथ दिया साबुन
- देसरी प्रखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयीं आगे
- लोगों को बता रही हाथ धोने के तरीके
- देसरी में मिली थी कोरोना मरीज
वैशाली। 4 मई
कोरोना की मुश्किल घड़ी में हर एक हाथ दूसरे को थामने के लिए तैयार है। ऐसे में देसरी प्रखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरफ से अपने पोषण क्षेत्र में बच्चों के घर राशन और दूध पहुंचाने का काम तो कर ही रही है, साथ ही सोमवार को उनके सहयोग की एक और मिसाल सामने देखने को मिली। सोमवार को देसरी प्रखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने पोषण क्षेत्र में घर -घर जाकर साबुन का वितरण किया।

30000 से अधिक की आबादी होगी लाभान्वित:
इस संबंध में केयर की शिवानी सिंह ने कहा संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में बिना सरकार की मदद के साबुन वितरण की बात आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिकाओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व में ही इस विषय पर बात हुयी थी. यह सत्य है कि हाथ धोकर ही हम कोरोना के संक्रमण से बच सकते हैं। उन्होंने बताया उनकी इस बात का उनलोगों ने समर्थन किया और आगे आकर इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी का फल है कि पूरे देसरी प्रखंड में कार्यकर्ताओं के द्वारा साबुन का वितरण किया जा रहा है। वह पोषण क्षेत्र में अपने कार्यों के साथ इसे आवश्यक कार्य की तरह कर रही है। इस कार्य से 30000 से अधिक की आबादी लाभांवित होगी। साबुन वितरणर के दौरान लोगों को हाथ धोने का सही तरीका भी बताया जाएगा। इस तरीके को अपनाकर वह संक्रमण से आसानी से बच सकते हैं। वही लोगों से लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित करेगीं।

हाथ धोना ही सबसे सरल और उत्तम उपाय:
कोरोना संक्रमण से बचाव का सबसे आसान और प्रभावी तरीका हाथ धोना ही है। इस तथ्य की पुष्टि डब्ल्यूएचओ ने भी की है। हाथ धोने के सही तरीकों में हाथ के आगे और पीछे के बार दो अंगुलियों के बीच के पोर को और अंगूठे को भी अच्छी तरह रगड़ना चाहिए। प्रभावी तरीके से हाथ धोने के लिए कम से कम 20 सेकेंड का समय पर्याप्त होता है। वहीं हाथ धोने के लिए किसी हैंड वाश या आमतौर पर उपयोग होन वाले साबुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जो लोग सेनेटाइजर को साबुन का विकल्प समझना गलत है। साबुन के नहीं होने पर यह विकल्प के तौर पर लिया जा सकता है। पर दिन में जब भी बाहर से आएं हाथ धोने पर ही कोरोना से बचा जा सकता है। साबुन वितरण के समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकी कुमारी ने भ्रमण के दौरान लोगों को हाथ धोने की विधी भी सिखायी। वितरण में मेडिकल आफिसर डॉ. अजय, केयर जिला संसाधन ईकाई की शिवानी सिंह सहायिका सुनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका पूनम कुमारी, केयर के ब्लाॅक मैनेजर जीतेंद्र कुमार और देसरी पीएचसी के डीसीओ संतोष कुमार उपस्थित थे।




Leave a Reply