BIHARBreaking NewsSTATE

लॉकडाउन में नाई ने दाढ़ी और बाल बनाने से किया मना तो मा’र दी गो’ली, बांध पर मिला श’व…

लॉक डाउन में एक नाई ने बाल और दाढ़ी बनाने के लिए मना किया तो उसे कुछ लोगों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। बताया जा रहा है की घर पर आकर कुछ लोगों ने नाई को बाल और दाढ़ी बनाने के लिए कहा लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए नाई ने दाढ़ी बाल बनाने से इंकार कर दिया। फिर क्या था गु’स्साए युवकों ने उसकी ह’त्या कर दी।

क्या है पूरा मामला…..
बताया जा रहा है की बांका जिले के मैनमा नवटोलिया गांव के निवासी दिनेश ठाकुर जब अपने घर पर बैठे थे उसी दौरान विपिन दास ,कालू दास सहित सहित कुछ और लोगों ने घर पर आकर उनसे दाढ़ी बाल बनाने के लिए मैनमा गांव जाने के लिए कहा लेकिन उन्होंने शुरू में इंकार कर दिया बाद में जब इन लोगों के डर से मैनमा गए तो फिर लौटे नहीं ।

अंततः उनका सब मैनमा कुसहा पोखर बांध पर मिला। मृ’तक की पत्नी ने बताया है की शनिवार की संध्या विपिन दास, कालू दास सहित अन्य कुछ लोगों ने घर आकर पति को दाढ़ी बनाने के लिए  मैनमा जाने के लिए कहा। पति ने लॉक डाउन का हवाला देकर दाढ़ी बाल बनाने से मना किया तो इन लोगों ने हमारे पति को जान से मारने की धमकी दी। इसी डर से वह मैनमा गांव दाढ़ी बाल बनाने चले गए। हम रात भर इंतजार करते रहे ।गांव में खोजबीन भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला रविवार की सुबह मैनमा कुशवाहा पोखर पर उनका श’व मिला। पुलिस के मुताबिक सुदेश कुमार वीडियो दास तथा जितेंद्र दास को गि’रफ्तार कर लिया गया है वही अमरनाथ बृजेश आदर्श सुरेंद्र युगल सहित सात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.