BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: तेजस्वी यादव ने प्रवासी बिहारियों को लाने के लिए 50 ट्रेन देने का किया बड़ा ऐलान, कहा किराया हम देंगे…

राष्ट्रीय जनता दल बिहार सरकार को अपनी तरफ़ से 50 ट्रेन देने को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम ग़रीब बिहारी मज़दूर भाईयों की तरफ़ से इन 50 रेलगाड़ियों का किराया असमर्थ बिहार सरकार को देंगे। सरकार आगामी 5 दिनों में ट्रेनों का बंदोबस्त करें, पार्टी इसका किराया तुरंत सरकार के खाते में ट्रांसफ़र करेगी।

गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश अनुसार राज्य सरकार को ही ट्रेनों का प्रबंध करना है, इसलिए हम राज्य सरकार से आग्रह करते है कि वह मज़दूर भाईयों से किराया नहीं ले, क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी राजद शुरुआती 50 ट्रेनों का किराया वहन करने के लिए एकदम तैयार है। राजद उनके किराए की राशि राज्य सरकार को चेक के माध्यम से जब सरकार कहें, सौंप देगी।

बहुत हो चुका संसाधनों की कमी का बहाना और हवाला। अब यथाशीघ्र अप्रवासी भाईयों को वापस लेकर आइए।तेजस्वी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश और सुशील मोदी पर निशाना साधा है।अगले ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, ग़रीब मज़दूरों की तरफ़ से 50 ट्रेनों का किराया राजद वहन करने के लिए एकदम तैयार है क्योंकि ड़बल इंजन सरकार सक्षम नहीं है।कृपया अब अविलंब प्रबन्ध करवाइए। सुशील मोदी जी- कुल जोड़ बता दिजीए, तुरंत चेक भिजवा दिया जाएगा। वैसे भी आपको खाता-बही देखने का शौक़ है।

बता दें कि इसके पहले नेता प्रतिपक्ष ने 2000 बसें देने का ऐलान किया था।नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश सरकार पर अटैक करते हुए कहा था कि अगर आपके पास बस नहीं है तो 2000 बसें हम देते हैं आप प्रवासी बिहारियों को वापस ले आइए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.