BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

कैंसर पी’ड़ित मुजफ्फरपुर की बहू शिवानी के मौ’त के बाद वीडियो वायरल, पति नहीं आया मुखाग्नि देने, दस माह की बेटी ने किया अंतिम संस्कार…

कैंसर पी’ड़ित मुजफ्फरपुर की बहू शिवानी का मौ’त के बाद वीडियो वायरल, पति नहीं आया मुखाग्नि देने,दस माह की बेटी ने किया अंतिम संस्कार

#Justice for Shiwani नाम से फेसबुक पर चलाया जा रहा अभियान तेज़ी पकड़ रहा है. इस पेज़ पर शिवानी का एक वीडियो भी अपलोड है जिसमें शिवानी, विशाल रंजन जो एक्सिस बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी और बैरिया- कोल्हुआ, मुजफ्फरपुर निवासी है अपने ससुराल वाले , पति विशाल रंजन समेत ससुर अनूप उर्फ नवल कुमार, सास पूनम वर्मा, भेसूर विवेक रंजन जो बैंक ऑफ बरोदा, मुजफ्फरपुर मे कार्यरत है इन सभी पर दहेज और शाररिक प्रताड़ना का गं’भीर आ’रोप लगायी है.
आपको बता दे की शिवानी अब इस दुनिया मे नहीं रही. कैंसर से अपने जंग में शिवानी हार गयी, लेक़िन उनके मौ’त के बाद आया मामला चिं’ताजनक है. जो दबे कई राज खोल गयें है इस मामले में शिवानी ने चंपारण के रामनगर थाना में प्रा’थमिकी भी दर्ज करायी है, जिसमें दहेज समेत अन्य आरोप लगाये सामने आए है. इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अबतक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके है और शिवानी को न्याय देने की मांग कर रहे है.

विडियो और शिवानी के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवानी का विवाह बैरिया- कोल्हुआ मुजफ्फरपुर निवासी विशाल रंजन से 2018 में हुआ कुछ समय बाद ससुराल वालों के तरफ से प्रताड़ित किया जाने लगा पर पति के साथ एक अच्छे सपनों की चाह ने उसे सबकुछ बरदास्त करने पर मजबूर कर दिया फिर 2019 मे इनकी लड़की हुई जिसके बाद से सबकुछ बदल गया और प्र’ताड़ना और क्लेश देखने को मिलने लगा और निरंतर कई महीनो से बीमारी होते हुए इलाज सही से न हुआ और बीमार रहने के कारण ये बात सामने आयी की शिवानी को ब्लड कैंसर है. आरोप की माने तो ससुराल वाले ने इस मामले में शिवानी का इलाज़ कराने में आना काना की परिजनों के दबाव में देर से टाल-मटोल वाला इलाज कराया गया और बीमा’री के दौरान भी पति विशाल रंजन उससे जबर्दस्ती शारीरक संबंध बनाता रहा, कुछ समय बाद शिवानी कैंसर से अपनी जंग मे पति ने साथ छोड़ दिया फिर भाई ने इलाज का बीड़ा उठाया और अपनी बहन को अच्छे इलाज के लिए उसके मायके ले आया और निरंतर इलाज चला पर कहते है न जब सारी दुनिया साथ हो पर जीवनसाथी का साथ न मिले तो जंग जितना मु’श्किल हो जाता है ठीक वही हुआ और शिवानी यह जंग हार गयी और उसकी मौ’त हो गयी.

शिवानी के मौ’त के बाद परिजनों ने पति को मुखाग्नि के लिए भी बुलाया और निवेदन किया पर पति मुखाग्नि देने से भी मुकर गया अंततः उसकी बच्ची और भाई मिल कर इस अंत कार्य को सफल बनाया जो आप इस विडियो के माध्यम से देख सकते है
शिवानी को न्याय दिलाने की मुहिम छेड़ी है इस बाबत रामनगर में दर्ज केस के आधार पर पुलिस करवाई कर रही है.


शिवानी की इंटरनेट पर जो वीडियो मौजूद है उसमें उसकी पी’ड़ा साफ दिख रही है, वीडियो में दिख रहा है शिवानी कैसे कैंसर के साथ-साथ अपने मुजफ्फरपुर निवासी ससुराल वाले से भी जंग लड़ रही है, मौत स जंग तो शिवानी हार चुकी है, न्याय के लिये उनके जंग में कितनी सफलता मिलेगी ये देखना बाकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.