Breaking NewsUTTAR PRADESH

बड़ी खबर: यहां कल सुबह 10 बजे से खुलेंगी श’राब की दुकानें, जानें किस जोन का क्या है नियम…

कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लागू लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ाया जा चुका है. इसके साथ ही केंद्र सरकार की ओर से कुछ रियायतें भी दी गई हैं. इन रियायतों में श’राब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है. वहीं अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सोमवार से शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने श’राब की बिक्री को लेकर बड़ा फैसला किया है. सोमवार 4 मई से उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री की जा सकेगी. लॉकडाउन के दौरान ग्रीन और ऑरेंज जोन में श’राब की बिक्री पर छूट दी गई है. हालांकि हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी. वहीं होटल और रेस्टोरेंट के बार में फिलहाल शराब नहीं बेची जा सकेगी.

इतने बजे खुलेंगी शराब की दुकानें

यूपी सरकार ने शराब की बिक्री के लिए समयसीमा भी निर्धारित की है. सरकार ने बताया कि आबकारी विभाग की मात्र एकल दुकानों को ही सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक शराब की बिक्री की अनुमति है. वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शराब बिक्री के निर्देश दिए गए हैं. एक दुकान पर एक वक्त में सिर्फ 5 लोग ही शराब खरीद सकेंगे.

बसों का होगा संचालन

वहीं सोमवार से उत्तर प्रदेश के ग्रीन जोन वाले जिलों में बसों का संचालन होगा. 50 फीसदी सीटों के साथ संचालन किया जाएगा. इनका संचालन जिले की सीमाओं में ही होगा. वहीं टैक्सी शहर के भीतर सिर्फ दो सवारियों को बैठा के चल सकती है.

Input: Aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.