BIHARBreaking NewsMADHYA PRADESHSTATE

मुस्लिम व्यापारियों का गांव में प्रवेश निषेध है ? भ’ड़के दिग्विजय ने पूछा सरकार से सवाल..

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में खौ’फ का आलम है. देश में कोरोना को लेकर लॉकडाउन लागू है ऐसे में भी देश में सियासत लगातार जारी है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर शिवराज चौहान की सरकार पर बड़ा ह’मला है.

दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले स्थित एक गांव में यह पोस्टर लगा कि मुस्लिम व्यापारियों का गांव में प्रवेश निषेध है. दिग्विजय सिंह ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा है.

दिग्विजय सिंह ने लिखा कि क्या यह कृत्य प्रधानमंत्री मोदी जी की अपील के विरुद्ध नहीं है? क्या यह कृत्य हमारे कानून मे दं’डनीय अ’पराध नहीं है. मेरे ये प्रश्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश पुलिस से हैं. समाज में इस प्रकार का विभाजन-बिखराख देश हित में नहीं है. जानकारी के अनुसार यह पेमलपुर गांव इंदौर जिले में ही हैं, यह उज्जैन के बड़नगर तहसील के करीब है. बड़नगर तहसील में कोरोना का कहर है. यहां दर्जन से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ युवक ने 3-4 दिन पहले यह पोस्टर लगाया था लेकिन बाद में ग्रामीणों ने हटा दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में बड़नगर से कुछ मुस्लिम सब्जी बेचने आते थे. उनमें से एक कोरोना से संक्रमित हैं. साथ ही बड़नगर में कोरोना कहर भी बरपा रहा है. ऐसे में डर से गांव के युवकों ने ऐसा कर दिया. हालांकि ग्रामीणों ने इसे बाद में हटा दिया. हालांकि अब ये पोस्टर सियासी रंग ले लिया है. वहीं, इसकी कोई शिकायत अभी प्रशासन तक नहीं पहुंची है.

Input: News4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.