BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: महिला संघ बिहार की एक छोटी से कोशिश…

महिला संघ बिहार की प्रदेश अध्यक्षा लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष शुभ्रा शिखा , सचिव सत्या सिंह के दिशा निर्देश पर महिला संघ बिहार द्वारा यथा संभव मुसीबत में फँसे लोगों की मदद करने की कोशिश की जा रही है। सब की रसोई जो बच्चों के लिए चलाया जाता है। जिसका मकसद है कुपोषण मुक्त हो बिहार हमारा। जिसका राशन अभी के समय को देखते हुए सभी बच्चों के परिवार को दे दी जाती हैं। महिला संघ बिहार की एक छोटी सी कोशिश है समाज़ के लिए कुछ करने की ।महिला संघ बिहार के द्वारा आज जरूरतमंदों को मास्क, गमछा, साबुन और खाने की सामग्री बांटी गई,और साथ ही लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया गया। सभी से घर में रहने की अपील की गई।

घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहने और घर वापस आने के बाद हाथ अच्छे से जरूर साफ करने की सलाह दी गई। सभी से ये भी अपील की गई कि धीरज बनाये रखे क्योंकि सभी के सहयोग से ही हम इस बीमा’री को हराने में सफल होंगे। और जो ये लॉकडाउन एक बार फिर से बढ़ाया गया है वो देश मे बढ़ते कोरोना को देख कर ही बढ़ाया गया है। सभी देशवासियों के सहयोग से जिस प्रकार अभी तक सब कंट्रोल में है उम्मीद है कि इस लॉक डाउन के बाद हम कोरोना को जरूर हरा देंगे। हर बार की तरह इस बार भी संयम से आदेशों का पालन करे। यही महिला संघ बिहार की तरफ से आम जनता से अपील है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.