BIHARBreaking NewsSTATE

बड़ी खबर: बिहार के लिए आज खुलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, जानिए इन ट्रेनों की पूरी डिटेल…

लॉकडाउन के बीच बाहर फंसे लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की इजाजत देने के बाद आज जयपुर में पहली ट्रेन बिहार पहुंची. बिहार के बाहर फंसे लोगों को लाने के लिए आज 4 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

यहां से चलेंगी ट्रेनें
बिहार के बाहर फंसे लोगों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन कल भी बिहार के लिए चलेंगी. आज रविवरा को बेंगलुरू से 2 ट्रेन बिहार के लोगों को लेकर दानपुर के लिए रवाना होंगी. जबकि कोटा में फंसे छात्रों के लिए भी गुड न्यूज है. आज कोटा से दानापुर के लिए 2 ट्रेनें चलेंगी. इन ट्रेनों से सफर के लिए गाइडलाइन तय किए गए हैं. मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सफर करने वालों को खास ख्याल रखना होगा.

जयपुर से आज पहली ट्रेन दानापुर पहुंची. दानापुर पहुंची इस ट्रेन से आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई है उसके बाद इन्हें बसों के जरिए संबंधित जिलों में भेजा गया, जहां इन्हें 21 दिनों तक ब्लॉक में क्वारेंटाइन किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.