Breaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के काँटी में बने क्वारन्टीन सेंटर व सामुदायिक किचेन का डीएम ने किया निरीक्षण, चमकी बु’खार को लेकर भी दिए निर्देश…

MUZAFFARPUR के काँटी में बने क्वारन्टीन सेंटर व सामुदायिक किचेन का डीएम ने किया निरीक्षण, चमकी बुखा’र को लेकर भी दिए निर्देश

MUZAFFARPUR : डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अपने गोद लिए गए पंचायत पानापुर हवेली के वार्ड no 02 मांझी टोला में चमकी पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को चमकी बु’खार से बचाव हेतु की जाने वाली प्रयासों की जानकारी दी । पंचायत स्तरीय समिति और ग्राम स्तरीय टीम के माध्यम से सघन जन-जागरण कराने और टैग किए गए वाहन मालिकों से भी स-समय बच्चों को पीएचसी में जाने का निर्देश दिया। मालूम हो कि आज जिले के उन सभी पंचायतों को गोद लेने वाले पदाधिकारी अपने-अपने पंचायतों मे पहुंचकर एईएस/ चमकी बुखार को लेकर लोगो के बीच जागरूकता की। इस क्रम में जिलाधिकारी पानापुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में स्थित माँझीटोला पहुंचे।

उन्हें उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें। उन्हें धूप में न निकलने दें। खाली पेट ना रहने दें। किसी तरह की समस्या होने पर आंगनवाड़ी सेविका और आशा से तत्काल संपर्क स्थापित करने का अपील भी किया। साथ ही सेविका सहायिका और आशा को डोर टू डोर विजिट करने, लोगों को जागरूक करने के कमजोर/ कुपोषित बच्चों पर नजर रखने का निर्देश भी उनके द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी डॉ०चंद्रशेखर सिंह द्वारा नगर पंचायत वार्ड 10 में स्तिथ आरसीएनडी कोलेज में बने क्वारन्टीन सेंटर व कांटी नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 में स्थित मध्य विद्यालय कांटी कस्बा में चल रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए किया गया।


उन्होंने मौके पर उपस्थित ईओ कृष्ण भूषण कुमार से चल रहे सामुदायिक किचेन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाहर से आए हुए लोगों को क्वॉरेंटाइन कराएं एवं स्वास्थ्य जांच कराने के लिए उन्हें प्रेरित भी करें। उन्होंने लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से कराने का आदेश भी मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिया। वहीं कांटी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने मध्य विद्यालय कांटी कस्वा में पुलिस बल के साथ पदाधिकारी को तैनात किया है। ईओ कृष्ण भूषण कुमार ने मध्य विद्यालय कांटी कस्वा के प्रांगण में बास बल्ले की बेरिकेडिंग भी करवाया है एवं सोशल डिस्टेंस की पालन भी उनके द्वारा सुनिश्चित करवाया जा रहा है।


इस मौके पर एडीएम आपदा अतुल कुमार वर्मा,सहायक निदेशक बाल सरंक्षण इकाई सह कांटी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उदय कुमार झा, कांटी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार, कांटी थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार, बीडीओ उमा भारती, सीओ रविंद्र भारती भी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.