गायघाट विधानसभा भाजपा परिवार होली मिलन समारोह गायघाट पश्चिम मंडल की ओर से मनाया गया। ग्राम भुसूरा में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार साहिल के दरवाजे पर धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल हुए। समारोह में ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली और ‘जोगी जी धीरे धीरे जैसे होली गीतों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते हुए रंग-गुलाल उड़ाये।स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने लोगों का खासा मनोरंजन भी किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है।इस अवसर पर भाजपा नेत्री रानी सिंह,भाजपा नेता गायघाट पंकज सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री अमित राठौर,पश्चिमी मंडल पूर्व अध्यक्ष विपिन सिंह, महामंत्री अभय सिंह, अरुण राय, मंडल उपाध्यक्ष जयशंकर कुंवर, भिखारी सिंह , पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , पुर्वी मंडल पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर चौहान , दक्षिणी मंडल अध्यक्ष संजागर सहनी, कटरा मंडल अध्यक्ष जिला पार्षद, राजीव कुमार गुड्डू , पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा , विमल सिंह, ओमप्रकाश , गोपाल ठाकुर , सत्येंद्र सिंह, अजीत, चंचल, विवेक, विजय सिंह, डब्बू, सुनील, जगत झा, नीरज, जितेंद्र कुंवर, कुंदन, रोशन, मोनू आदि मुख्य।





Leave a Reply