Breaking News

बिहार बीजेपी अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की ताजपोशी आज, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल   

पटना: बिहार में बजट सत्र जारी है. सोमवार को प्रदेश के वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार का ऐतिहासिक 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया. वहीं आज बिहार बीजेपी के लिए काफी अहम दिन है. आज दिलीप जायसवाल की बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी होनी है.

दिलीप जायसवाल ने हाल ही में नीतीश कैबिनेट में राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दिया था. आज उन्हें बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने वाली है. बापू सभागार में होने वाली प्रदेश परिषद की बैठक में उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा. जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश, जिला से लेकर मंडल स्तर के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे.

बैठक में प्रदेश बीजेपी परिषद के प्रभारी बनाए गए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश शामिल होंगे. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश परिषद की बैठक को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है.

बता दें, इससे पहले दिलीप जायसवाल ने नामांकन पर्चा भरा. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और विधान पार्षद संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.