Breaking NewsNationalSTATE

CRPF के पूर्वी दिल्ली कैंप के 122 जवानों को हुआ कोरोना, 68 नए केस मिले

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इस महामा’री ने अब पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी तेजी से अपनी च”पेट में लेना शुरू कर दिया है।

दिल्ली में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 68 और जवानों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। सभी जवान पूर्वी दिल्ली में एक बटालियन के कैंप से जुड़े हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 122 हो गई है। वहीं, सीआरपीएफ में कोरोना के मामलों की संख्या 127 पर पहुंच गई है, जिनमें से 1 जवान ठीक हो चुका है और 1 की मौत हो गई है।

कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों की तला’श की जा रही है। अभी तक इन सभी में कोरोना वायरस के स्रोत का पता नहीं लग सका है। इसके साथ ही कैंप को संक्रमण मुक्त करने का काम भी जारी है।

223 नए मरीज सामने आए, दो की मौ’त

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 223 मामले सामने आए हैं और दो लोगों की मौ’त हो गई। यह पिछले छह दिन में तीसरी बार है जब कोरोना के 200 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आए हैं। हालांकि, शुक्रवार को दिल्ली में 73 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद छुट्टी मिल गई। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3738 हो चुकी है और1167 संक्रमित मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है।

कुल 61 की मौत : वहीं अब तक दिल्ली में 61 मरीजों की मौत हो चुकी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी 2510 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 869 मरीज दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। इनमें से 49 आईसीयू पर और 5 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 767 मरीज दिल्ली में कोविड केयर सेंटर में और 149 कोविड मेडिकल सेंटर में भर्ती किया गया है।

दिल्ली के 11 जिलों में 100 के करीब कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं जिनमें 5.17 लाख लोगों की आबादी है। यहां अब तक 383 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। अब तक यहां सिर्फ सात हजार सैंपल की जांच हो पाई है।

केंद्र सरकार ने दो हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन

केंद्र सरकार ने तीसरे चरण के लॉकडाउन की भी घोषणा कर दी है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि चार मई से अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। मंत्रालय ने कहा है कि कोविड 19 को लेकर देश में हालात की समीक्षा के बाद यह अहम फैसला किया गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण के लिए नई गाइडलाइंस जारी होगी। इस नई गाइडलाइंस में रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में बांटे जिलों में होने वाली गतिविधियों को लेकर सूचना दी जाएगी। ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले जिलों को लॉकडाउन के दौरान कुछ रियायतें भी मिलेंगी। ग्रीन जोन में वे जिले रखे जाएंगे, जहां पिछले 21 दिनों से कोई नया केस नहीं मिलेगा। गृह मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा समय में जिन गतिविधियों के लिए अनुमति मिली है, उसके लिए अलग से कोई अनुमति लेने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.