Bank Holiday: महाशिवरात्रि के कारण के कई राज्यों में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हैं। आज यानी बुधवार, 26 फरवरी को स्कूल-कॉलेज से लेकर शेयर मार्केट और कई दफ्तर भी बंद हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रिजनल बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 22 शहरों में सभी बैंक बंद रहेंगे। इस अवकाश को RBI के ‘हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ श्रेणी के तहत मान्यता प्राप्त है।
हालांकि, महाशिवरात्रि राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, इसलिए कई अन्य राज्यों में बैंक शाखाएं सेवाओं के लिए खुली रहेंगी। खाताधारकों और ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ब्रांच में जाने से पहले अपने संबंधित क्षेत्रों में बैंक की छुट्टियों का पता कर लें।


बैंक सभी राष्ट्रीय और स्थानीय छुट्टियों, रविवार, दूसरे शनिवार और हर महीने के चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। सभी बैंक शाखाएं पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुली रहती हैं जब तक कि आरबीआई की बैंक हॉलीडे लिस्ट में अवकाश घोषित नहीं किया जाता है। राज्य-विशिष्ट छुट्टियों के कारण, भारत में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं।

महाशिवरात्रि पर कहां-कहां बैंक हैं बंद?
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 26 फरवरी, 2025 को महाशिवरात्रि के अवसर पर अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई कैलेंडर के अनुसार आज त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार और मेघालय जैसे राज्यों में सेवाओं के लिए बैंक खुले रहेंगे।




Comment here