कृषि क्षेत्र में नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं और इनमें से एक है स्ट्रॉबेरी की खेती. यह न केवल किसानों के लिए एक आकर्षक अवसर है. बल्कि यह एक ऐसी फसल है, जो कम समय में अच्छा मुनाफा दे सकती है. मुरादाबाद के किसान भी अब स्ट्रॉबेरी की खेती में रुचि दिखा रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमाकर सरकार की सब्सिडी का भी लाभ उठा रहे हैं.
स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है. इस फल का उपयोग न केवल खाने के लिए बल्कि दवाइयों में भी किया जाता है. इसके अलावा स्ट्रॉबेरी की बढ़ती मांग और बाजार में इसकी कीमतों में स्थिरता के कारण यह किसानों के लिए एक अच्छे आय का स्रोत बन गई है. इसके फल एक तो स्वादिष्ट होते हैं और दूसरी बात यह कि इन्हें उगाने में ज्यादा खर्च भी नहीं आता. जिसकी वजह से किसान इस खेती को करके अच्छी आमदनी करता है. किसान इस खेती को करना भी अब बहुत पसंद कर रहा है.


शहर में जमकर स्ट्राबेरी की खेती कर रहे किसान
जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में डीएम और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए किसानों को मोटिवेट किया गया है. इसका परिणाम यह हुआ है कि जनपद में किसान स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए न सिर्फ आगे आ रहे हैं. बल्कि वह स्वयं भी दूसरे किसानों को इस खेती को करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं. पहले शहर के लोग इस खेती की तरफ ध्यान नहीं देते थे. लेकिन अब किसानों का इस खेती की ओर ज्यादा रुझान है. जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है. यही वजह है कि मुरादाबाद में अब स्ट्रॉबेरी की खेती के किसान भी बढ़ गए हैं.
इतनी मिलेगी सब्सिडी

उन्होंने बताया कि उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण लखनऊ के द्वारा स्ट्रॉबेरी या अन्य पौधारोपण के लिए लक्ष्य निर्धारित किये जाते हैं. इसमें हम स्ट्रॉबेरी का लक्ष्य बड़ा रहे हैं. एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत उद्यान विभाग द्वारा पर हेक्टेयर 50 हजार अनुदान किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती पर दिया जा रहा है.





Leave a Reply