Breaking News

सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच में आयी एक गाड़ी, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक देखने को मिली है. दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जैसे मुख्यमंत्री आवास से पटना हवाई अड्डा के लिए कैमूर रवाना होने के लिए निकला वैसे ही आगे जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में सामने एक गाड़ी आती दिखी. हालांकि इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला धीरे हो गया उसके बाद पुलिस ने उस गाड़ी को साइड कराया.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला आगे निकला. हालांकि इस तरह से नीतीश कुमार के काफिले के बीच में गाड़ी आ जाने से सीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. अब नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगी टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर काफिले के बीच में गाड़ी कहां से आ गयी. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के बीच गाड़ी आने से हड़कंप मचा गया. सुरक्षा में तैनात जवानों और अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे. हालांकि जल्दी जल्दी गाड़ी को बाहर निकाला गया.

बता दें, सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज बिहार के कैमूर में हैं. सीएम नीतीश कुमार कैमूर में करीब 350 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैमूर आगमन को लेकर जिला प्रशासन उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर कैमूर में उनके स्वागत की तमाम तैयारियां की गयी हैं. मोहनिया प्रखंड के भरखर पंचायत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सैंड आर्ट से आकृति बनाई गयी है, जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को दिखाया जाएगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.