आज दिनांक 16.02.2025 (रविवार) को सेन्ट जेवियर्स किंडरगार्टेन का वार्षिक उत्सव विद्यालय के बच्चों के द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री अमिताभ चंद्रा, सचिव श्रीमती प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेशक श्री आमोद कुमार दत्त, सेंट जेवियर्स के सभी शाखाओं की प्राचार्या तथा शाखा प्रभारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तदुपरांत किंडरगार्टेन की प्राचार्या श्रीमती लिपि सिंह के द्वारा अभिभावकों को विद्यालय की विशेषताओं से अवगत कराया गया। उन्होंने अपने संभाषण में यह कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए अति आवश्यक है।














आज सेंट जेवियर्स किंडरगार्टेन शाखा के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दर्शायी गई। छात्र एवं छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शकदीर्घा में उपस्थित लगभग तीन हजार अभिभावकों का मन मोह लिया ।










वैसे तो सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे लेकिन जिन कार्यक्रमों ने दर्शकगणों एवं निर्णायक मंडली को सबसे अधिक प्रभावित किया, वे हैं सरस्वती वंदना, पापा कहते हैं, प्रकृति और पर्यावरण, जैसी करनी वैसी भरनी, राजस्थानी नृत्य, Wings to Women आदि ।
आज के कार्यक्रम का समापन सेंट जेवियर इण्टरनेशनल स्कूल के प्रशासक श्री राकेश कुमार त्रिवेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अतिथिगण के सहयोग हेतु अपना आभार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामना व्यक्त की ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शाखा प्रभारी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।










Leave a Reply