Breaking News

ततमा समाज की मांग जायज, विधानसभा में उठेगा आवाज

गायघाट प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मणनगर पंचायत के खजूरी ग्राम स्थित गायघाट विधायक निरंजन राय के आवास पर गायघाट विधानसभा क्षेत्र के पान-स्वांसी (तांती-तत्मा) समाज के प्रमुख लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता तांती-तत्मा समाज के जिला अध्यक्ष रामचरित्र दास ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष दास ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हैं कहा कि ततमा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल किया जाए। आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव में राजनीतिक हिस्सेदारी मिले। इसका आवाज विधानसभा में उठाया जाय। इसकी मांग गायघाट विधायक निरंजन राय से किया हैं। वही विधायक निरंजन राय ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि ततमा समाज की अनुसूचित जाति और आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिस्सेदारी मिले इसके बाद विधानसभा सत्र में आवाज उठाने का काम करेंगे। इन लोगों का मांग बिलकुल जायज़ है। मौके पर महादेव दास, नवल दास, मांझी दास , महावीर दास समेत कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांग किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.