राजद प्रदेश की ओर से मुजफ्फरपुर के राजद नेत्री रेणु सहनी को दी जिम्मेदारी.. समाज की हो बड़ी भागीदारी
दरअसल बता दे कि बिहार के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सोनबरसा स्थित सोनबरसा बाजार में हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आगामी 17 फरवरी 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 37वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी जिसमें उद्घाटन बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे।
जिसको लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के द्वारा मुजफ्फरपुर के R.J.D नेत्री सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रेणु सहनी को जिम्मेदारी देते हुए कहा गया है कि इस कार्यक्रम में आपके समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी हो ताकि कार्यक्रम को सफल बनाने में आपका भी योगदान रहे,
इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है और इस कार्यक्रम का सदस्य भी बनाया गया है।
उक्त बातें पटना से जारी किए गए लेटर(पत्र) में लिखा हुआ है।





जिसको लेकर रेणु सहनी अब राजद नेताओं के साथ RJD की ओर से आयोजित कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि समारोह को सफल बनाने के लिए अपनी समाज की भागीदारी वहां पहुंचाने के लिए पार्टी के निर्देश का पालन करने में जुट गई हैं और बताई है की बड़ी संख्या में हम वहां अपने नेता को सुनने एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि मनाने के लिए लोगों को ले जाएंगे।। जिसको लेकर मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई गांव में लोगों को आमंत्रण देकर आग्रह किए हैं चलने के लिए बता दें की राजद की ओर से सीतामढ़ी सोनबरसा में 17 फरवरी 2025 को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हो इसको लेकर सहनी समाज एवं अन्य समाजों के बीच लोगों को निमंत्रण एवं आग्रह करने आज मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में गए जहां साथ में राजद के प्रदेश महासचिव सुरेश सहनी, अति पिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सहनी, राजद नेता राजकुमार ठाकुर, रंजीत महतो समेत अन्य राजद के नेता भी मौजूद रहे।



Leave a Reply