सिंहवाड़ा के नए थाना अध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार चौधरी ने शुक्रवार को सिंहवाड़ा थाना की पदभार ग्रहण कर लिया।मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों और समाजसेवियों ने नए थाना अध्यक्ष को सम्मानित किया। मौके पर नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता है
आम लोगो को थाना पर कोई परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा माहौल बनाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।वही उन्होंने कहा की शराब कारोबारियों भू माफियाओं आपराधिक तत्वों के लोगो को चिन्हित कर कड़ी कारवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। शराब कारोबारियों के ख़िलाफ़ लगातार अभियान चलाया जाएगा मौके पर एएसआई कमलेश कुमार मिश्रा, सतीश यादव , सुरेंद्र कुमार सिंह , नवलेश कुमार, अपर थाना अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, अजय कुमार पाल मौजूद थे।







Comment here