गुरुवार को बैरिया स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक श्री अमिताभ चंदा, सचिव श्रीमती प्रियंका चंद्रा, संयुक्त निदेशक श्री आमोद कुमार दत्ता तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती अलका झा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ किया गया । शिक्षा केवल किताबों तक सीमिति न रहकर चरित्र निर्माण का माध्यम भी बने, इस पर आधारित कई कार्यक्रम जैसे फोन एडिक्शन, ब्रहमाकुमारी द्वारा नशा विरोधी नाटक, महाभारत, नुक्कड़ नाटक, इत्यादि की बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई। बच्चों के जीवन में उनके द्वारा हासिल अंक से ज्यादा महत्वपूर्ण उनकी बौद्धिक क्षमता है इसको दर्शाती वर गिव अप कार्यक्रम ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। छठ के सुप्रसिद्ध गीतों के साथ बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि भी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फादर डॉटर डांस, अंग्रेजी नाटक जूलियस सीज़र, मैक वेथ ड्रामा, आदियोगी नृत्य इत्यादि रहा। फादर डॉटर डांस में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की प्रस्तुति ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के 2024 के दसवीं और बारहवीं के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
छोटे बच्चों की प्रस्तुति के दौरान अभिभावक झूमते तथा ताल से ताल मिलाते दिखे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती अलका झा ने पूरे विद्यालय परिवार का तथा अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डी एस पी श्रीमती सीमा देवी की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का समापन अकादमिक 1 इंचार्ज राकेश कुमार त्रिवेदी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।





Leave a Reply