Breaking News

पशुपति पारस का ऐलान, इतनी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पटना: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के चीफ पशुपति कुमार पारस ने बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. पारस ने कहा कि हमारी पार्टी राज्य के हर बूथ पर संगठन खड़ा करेगी और बूथ लेवल ऑफिसर नियुक्त करेगी. बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे पारस ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से कहा कि अपने आवास पर पार्टी का झंडा और नेमप्लेट लगाएं.

पार्टी कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिलाध्यक्ष और राज्य पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि अप्रैल माह तक पार्टी प्रत्येक विधान सभा में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी और 14 अप्रैल को पटना में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी.

14 अप्रैल को दलित सेना के नेतृत्व में भारत रत्न डा बाबा भीम राव अंबेदकर की जंयती आयोजित कर दलितों के एक जुटता का संदेश देगी. पारस ने कहा दलित उत्पीडन,चौकीदार- दफादार का शोषण और पासी समाज के पुस्तैनी व्यवसाय ताडी उत्पादन एवं विपणन का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.