BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

सीतामढ़ी जिले में अबतक 248 संदिग्ध लोगों का सैम्पल जाँच हेतू भेजा गया है, जिसमे 6 लोगो की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई- DM

सीतामढ़ी: जिले में अभीतक 248 संदिग्ध लोगों का सैम्पल जाँच हेतू भेजा गया है,जिसमे 6 लोगो की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है, 226 निगेटिव एवम 17 का रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमण न फैले,इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाए है। उक्त बातें डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही समीक्षा के क्रम में कही। उन्होंने कहा कि सभी एपी सेंटर के आस-पास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उन्हें सील कर दिया गया है। सभी कंटेन्मेंट जोन में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है।

कंटेन्मेंट जोन के लोगो के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है।कंटेन्मेंट जोन के नोडल पदाधिकारी सहित दंडाधिकारियों एवम कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जिले की सीमाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाहर से सभी आने वालों सभी लोगो की स्क्रीनिंग के उपरांत सीमा राहत केंद्र या प्रखंड कोरेन्टीन सेन्टर में रखने की व्यवस्था की गई है।जिले में संक्रमण की घटनाओं को देखते हुए पूरी मॉनिटरिंग हेतू जिला स्तर एवम प्रखंड स्तर पर कोषांगों का पुर्नगठन किया गया है,जिसमे तेज-तर्रार अधिकारियों को रखा गया है। उक्त बैठक में एसपी अनिल कुमार,एडीएम मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Saroj kumar Gupta Sitamarhi

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.