बोकारो/पेटरवार : लॉक डाउन के दौरान झारखंड राज्य से बाहर दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया के क्रम में आज दिनांक 01.05.2020 को रात्रि 11:00 बजे रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन पर तेलंगाना राज्य से विशेष ट्रेन से मजदूरों को लेकर रांची पहुँच रही है जिसमे 100 की संख्या में बोकारो जिला के मजदूर भी शामिल हैं। उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार ने प्रवासी मजदूरों को रांची रेलवे स्टेशन से बोकारो जिला में सकुशल लाने हेतु टीम गठित कर पदाधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है।

प्रवासी मजदूरों को बालिका मध्य विद्यालय,पेटरवार को अस्थाई कैंप बनाया गया है। चार बसों को सेनीटाइज कर रांची भेजा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए प्रवासी मजदूरों का मेडिकल स्कैनिंग किया जाएगा तथा उन्हें निर्धारित कैम्प में ठहराया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को समय समय पर अनुश्रवण करते रहने तथा वस्तुस्थिति से अवगत कराने का निदेश भी दिया गया है।



Leave a Reply