पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के संवाद कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा.

इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ कई मंत्री भी उपस्थित थे. इन जूनियर इंजीनियरों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत किया गया है.
जल संसाधन विभाग को आवंटित 2,338 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी. इसके अलावा, अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को भी संपन्न की गई थी.



Comment here