Breaking News

एयरपोर्ट की मंजूरी से मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डे से उड़ान की उम्मीद जगी; केन्द्रीय राज्य मंत्री राजभूषण

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद डॉ. राजभूषण निषाद ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष महत्व दिया गया है जो राज्य के विकास में सहायक होगा। भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष विवेक कुमार और प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा भी मौजूद रहे।मुजफ्फरपुर पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड का गठन, राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान समेत बिहार को कई सौगात बजट में मिली है। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि हर वर्ग को बजट से मोदी सरकार ने फायदा पहुंचाया है। मध्यम वर्ग को टैक्स में काफी राहत दी गई है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास संकल्प की सिद्धि साफ नजर आती है। गिरिराज सिंह फैंस क्लब संरक्षक देवांशु किशोर ने कहा कि बजट से अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष भारत रत्न समेत अन्य पार्टी नेताओं ने भी सराहना की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.