कल दिनांक 01 फरवरी 2025 नॉर्थ पॉइंट विद्यालय धीरनपट्टी में, विज्ञान कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया ।
इस विज्ञान के युग में नए-नए तकनीक का अविष्कार हुए है और हो रहे हैं । विद्यालय के बच्चों ने क्रियाशील मॉडल का प्रदर्शन किया । यह अति प्रशंसनीय एवं सराहनीय था । विज्ञान के क्षेत्र में बच्चों की मानसिक विकाश का जो प्रदर्शन हुआ वह भी अति सराहनीय देखा गया | विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने राइटिंग मशीन, हवा से पानी, रोबोट, बेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, एवं अनेको प्रकार का आकर्षक मॉडल बनाया । शिल्प कला में बच्चो ने मधुबनी पेंटिंग ,मुजफ्फरपुर स्टेशन, ऑर्गेनिक फार्मिंग, चिरिया घर एवं अन्य प्रकार के मॉडल को बनाया | इस आयोजन में विद्यालय के उप प्राचार्य प्रमोद सर, विज्ञान के शिक्षक सन्नी रंजन सर, विक्रांत सर, बिभू सर, राज रंजन सर, मनोज सर, मनीषा मैडम, श्रेयाशी मैडम ने विशेष सहयोग किया | अन्य सभी शिक्षकों ने मॉडल बनाने ने बच्चों का सम्पूर्ण सहयोग किया । प्रधानाचार्य श्रीमती मोनिदिपा मित्रा ने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ को विज्ञान, शिल्प एवं कला प्रदर्शनी सम्पन करने में योगदान करने के लिए धन्यवाद दिया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।











Leave a Reply