मुजफ्फरपुर में बसंत पंचमी व सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर एसएसपी सुशील कुमार सख्त है। एसएसपी ने जिला के कई अनुमंडल मुख्यालय में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक कर पदाधिकारियो,पूजा समिति जनप्रतिनिद्धियो व गण्यमान लोगो को कई निर्देश दिए गए है।

वही एसपी ने बताया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जुलूस में डीजे बजाने वाले पूजा समिति के खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी । वही जिला में कई स्थानों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण व हर्षोउल्लास के साथ पूजा करने की अपील किया। वही जिला के कई थाना पुलिस ने करवाई करते हुए कई डीजे को जब्त किया है। वही कई डीजे संचालको से बॉन्ड डाउन की करवाई किया है।
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। जुलूस में डीजे का प्रयोग करने वाले पूजा समिति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा। वही बिना लाइसेंस के पूजा करने वाले के खिलाफ भी करवाई का निर्देश सभी थाना अध्यक्ष को दिया गया है।




Leave a Reply