Breaking News

मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 25 जनवरी को 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर के निर्देश पर गायघाट और बेनीबाद थाना में मतदाता की ली जाने वाली शपथ का आयोजन करते हुए सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने शपथ ग्रहण किया।बेनीबाद थानेदार अभिषेक कुमार और गायघाट थानेदार उमाकांत सिंह ने बताया कि शपथ ग्रहण को लेकर सभी पुलिस मुख्यालय और अंचलों में पदस्थापित अधिकारियों को समारोह पूर्वक शपथ लेने का निर्देश जारी किया गया था।

शनिवार को सभी पुलिस पदाधिकारी ने अपने कार्यालय परिसर में पदाधिकारी और कर्मियों के साथ शपथ लेकर निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की घोषणा की सभी ने एक स्वर में शपथ ली कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.