Breaking News

सम्राट चौधरी ने कहा- लालू यादव गुंडों और अप’राधियों के प्रतीक हैं…

पटना: अनंत सिंह को जेल भेजे जाने पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून अपना काम करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन है. जिन लोगों पर आरोप थे उन्होंने सभी ने सरेंडर किया अब न्यायालय तय करेगा की कौन अंदर रहेगा और कौन बाहर रहेगा. बिहार में कानून का राज स्थापित है.

आरजेडी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वे (सीएम नीतीश) क्यों बोलेंगे. यदि तेजस्वी यादव या उनका परिवार पूरा बिहार जानता है कि गुंडागर्दी लालू प्रसाद यादव के चलते होती है. सिर्फ बिहार की जनता को ये पता चल जाए कि लालू यादव का राज आने वाला है तो बिहार की जनता डर जाती है. लालू यादव गुंडों और अपराधियों के प्रतीक हैं. इसलिए लालू यादव के परिवार के लोग सपना देखना बंद कर दें.  

बता दें कि मोकामा गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह व अन्य आरोपी सरेंडर कर चुके हैं. बाढ़ कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया. कोर्ट ने पूर्व विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.