Breaking News

अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने ‌ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम सिकंदरपुर का स्थलीय भ्रमण कर झंडोत्तोलन समारोह की तैयारी की प्रगति का जायजा लिया। ‌ गणतंत्र दिवस के अवसर पर 9 विभागों द्वारा झांकी प्रदर्शित की जाएगी जिसकी तैयारी जारी है। विभागवार प्रदर्शित होने वाली झांकी का थीम निम्नवत है –

1/डीआरडीए – मनरेगा अंतर्गत खेल मैदान/ स्टेडियम निर्माण की झांकी
2/पंचायत- महिला ग्राम सभा एवं ई-ग्राम कचहरी
3/ उत्पाद – शराब सेवन का दुष्परिणाम तथा ब्रेथ एनालाइजर से जांच करते हुए दर्शाया जाएगा
4/शिक्षा – 10+2 बच्चियों के लिए संचालित होनेवाले हॉस्टल मॉडल तथा आईसीटी लैब के माध्यम से अध्ययनरत बच्चे
5/स्वास्थ्य -हेल्थ वेलनेस सेंटर का संचालन तथा सेंटर ‌ पर प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं जिसमें एनसीडी अंतर्गत हाइपरटेंशन, डायबिटीज एवं कैंसर का अर्ली डिटेक्शन किया जाना है।
6/जीविका – महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक आर्थिक उन्नयन
7/कृषि – सेड नेट में बेमौसमी सब्जी उत्पादन तथा झोपड़ी में मशरूम उत्पादन का प्रदर्शन। ड्रोन द्वारा उर्वरक एवं कीटनाशी का संजीव प्रदर्शन
8/आईसीडीएस – महिलाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के नये अवसर
9/ पुलिस – साइबर अपराध नियंत्रण

झांकी की तैयारी के लिए उप विकास आयुक्त द्वारा बैठक एवं लगातार मानिटरिंग सतत रूप से जारी है।सरकारी दिशानिर्देश एवं मानक के अनुरूप झांकी तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्टेडियम में झांकी के सुव्यवस्थित प्रदर्शन हेतु झांकी को क्रमानुसार पंक्तिबद्ध करने का निर्देश दिया।
स्टेडियम में बैरिकेडिंग साफ सफाई रंग रोगन ‌ आदि की तैयारी चल रही है।

जिलाधिकारी के साथ नगर आयुक्त श्री विक्रम विरकर अपर समाहर्ता राजस्व श्री संजीव कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री फिरोज अख्तर,अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री सुधीर कुमार सिन्हा सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.