Breaking News

अभी बंद रहेंगे पटना में सभी स्कूल, DM ने जारी किया नया निर्देश

पटना: भीषण ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी विद्यालय, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल को 23 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही कक्षा 8 से ऊपर के क्लास सुबह 9 से 3:30 तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है. बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने धारा 163 के तहत अत्यधिक ठंड को देखते हुए पटना जिला के सभी निजी सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में कक्षा 8 तक के वर्ग संचालन पर रोक लगा दी है. समाहरणालय द्वारा पहले जारी ज्ञापांक 772 में संशोधन करते हुए शिक्षा विभाग को एवं सभी थाना अनुमंडल पदाधिकारी को आदेश की कॉपी भेज दी गई है.

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए पत्र में यह आदेश दिया गया है कि कक्षा 8 से ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 तक संचालित होंगी. पत्र में यह भी स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि बोर्ड परीक्षा को लेकर संचालित गतिविधियों पहले की तरह चलती रहेगी. जिलाधिकारी का यह आदेश 23 जनवरी तक प्रभावी रहेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.