Breaking News

बिहार में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखेगा असर, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

पटना: पछुआ हवा का प्रभाव कम होने से राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी से ही पछुआ हवा चल रही है। इस वजह से बिहार में कनकनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मकर संक्रांति के दिन आंशिक बादल और धूप देखने को मिलेंगे। लेकिन पछुआ हवा की वजह से धूप में नरमी बनी रहेगी और लोगों को ठिठुरन का एहसास होगा। वहीं सूरज ढलते ही ठंड में बढ़ोतरी के आसार है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगर पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हुआ और पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी हुई, तो फिर से तापमान में भारी गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इस वजह से बिहार के लोगों को अभी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का का सामना करना पड़ा।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान 9.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ पश्चिमी चंपारण राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 14.7, गया का 14.6, पूर्णिया का 13.5, भागलपुर का 14.8, बक्सर का 12.6 और डेहरी का 12.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान मौसम के रूख में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिलहान घना कुहासा से राहत मिलेगी, लेकिन हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.