Breaking News

Smart Meter में खेल करना पड़ा महंगा, बिजली विभाग ने ले लिया एक्शन

बेतिया। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुफस्सिल थाना के रानी पकड़ी, शेखावना मठ, चूड़ीहरवा टोला, अहवर मझरिया, पकड़ी मुसहरी टोला में छापेमारी की गई।

करीब दो दर्जन परिसर की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 15 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अभियान चलाकर की जा रही है छापामारी

  • आपूर्ति प्रशाखा बेतिया शहरी दो के कनीय विद्युत अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता एसटीएफ मोतिहारी एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता आपूर्ति प्रमंडल बेतिया के निर्देश पर टीम गठित कर अभियान चलाकर कर छापामारी की जा रही है।
  • इसी कड़ी में पकड़ी मुसहरी टोला, चूड़ीहरवा टोला,अहवर मझरिया, शेखावना मठ, रानी पकड़ी आदि गांवों में छापेमारी की गई। कुछ विद्युत विच्छेदन के बाद बिजली का उपयोग कर रहे थे।

बकाया के चलते काट दी गई थी बिजली

बकाया की वजह से उनकी बिजली काट दी गई थी, बावजूद स्मार्ट मीटर बाईपास कर संबंधित लोगों द्वार बिजली की चोरी की जा रही थी। सभी को मिलाकर कुल 254953 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

टीम में कनीय विद्युत अभियंता दिनेश कुमार के साथ मृत्युंजय कुमार, राजेश मुखिया,अरमान आलम, ओमप्रकाश मिश्र, मुनीर मियां, जहीरूद्दीन,संजय कुमार आदि शामिल थे।

बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

उधर, सिकटा में बिजली कनेक्शन की जांच अभियान में आठ उपभोक्ताओं के द्वारा मीटर बाइपास कर बिजली का उपयोग करने के आरोप में कनीय अभियंता सुभाष कुमार ने सिकटा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.