राजगीर। दानापुर से राजगीर तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर झारखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन तक कर दिया गया है।
यह ट्रेन अब 03322 बनकर राजगीर से झारखंड के कोडरमा तक जाएगी। इस ट्रेन को विस्तारित करने के बाद अब राजगीर सीधे रूप से झारखंड से जुड़ जाएगा। अभी तक एक भी ट्रेन राजगीर से झारखंड के लिए नहीं चल रही थी।
2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी ट्रेन

- राजगीर से यह ट्रेन कोडरमा के लिए 10:55 मिनट पर चलेगी। जो 2:15 बजे कोडरमा पहुंचेगी और 3 बजे कोडरमा से चलकर 5:50 पर राजगीर पहुंचेगी।
- फिर राजगीर से राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस बनकर दानापुर के लिए 6 बजे दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
- राजगीर स्टेशन प्रबंधक सीईसी ने बताया कि राजगीर से 10:55 पर स्पेशल ट्रेन बनकर यह ट्रेन कोडरमा के लिए प्रस्थान करेगी जो 11:15 बजे नटेशर जंक्शन। 12:00 बजे तिलैया।
- 1:08 पर पहाड़पुर रेलवे स्टेशन, 1: 17 पर गुरपा स्टेशन,1: 40 गुझंडी स्टेशन और 2:15 कोडरमा स्टेशन पहूचेगी। गाड़ी वापसी में 03321 बनाकर 3:00 कोडरमा से रांची के लिए प्रस्थान करेगी।
इन स्टेशनों पर भी होगा स्टॉपेज
इस दौरान यह ट्रेन वापसी में 3:8 मिनट पर गुझंडी स्टेशन, 3:30 बजे गुरप, 3:40 बजे पहाड़पुर, 4:55 बजे तिलैया रेलवे स्टेशन, 5:30 नाटेशर जंक्शन और 5:50 बजे राजगीर पहुंचेगी।




Leave a Reply