Breaking News

साल की पहली कैबिनेट बैठक में 55 एजेंडों को मंजूरी, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

पटना: बिहार कैबिनेट की शुक्रवार को हुई मीटिंग में कुल 55 एजेंडों पर मुहर लग गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य के विकास, रोजगार सृजन सहित ढांचागत विकास के एजेंडों पर मुहर लगी.

नीतीश कुमार की कैबिनेट में सीएम के प्रगति यात्रा के लिए 21 प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है. जिसके तहत 2 हजार 960 करोड़ी रुपए की राशि की स्वीकृति की गई है. इसके साथ ही पटना के दीघा घाट क्षेत्र में जेवियर यूनिवर्सिटी बनाने का भी प्रस्ताव पास हुआ है.

  • मोतिहारी में अल्पसंख्यक विद्यालय बनाए जाने पर लगी मुहर
  • कैबिनेट ने सिवान में भी अल्पसंख्यक विद्यालय के भवन निर्माण पर अपनी मोहर लगाई है
  • नीतीश सरकार बिहार के पटना में जेवियर विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी
  • रक्सौल में हवाई अड्डे के विकास के लिए 207 करोड रुपए की दी गई मंजूरी
  • दरभंगा एयर पोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए 244 करोड रुपए की मंजूरी
  • कला संस्कृति विभाग में अंतर्गत 38 पदों पर सृजन पर मंजूरी
  • राजस्व भूमि सुधार विभाग के कई एजेंडा पर लगी मोहर
  • किसानों को मिली बड़ी राहत ईख के मूल में ₹10 प्रति क्विंटल के दर से बढ़ोतरी की गई है.
  • अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाए जाने को पांच जिलों में मंजूरी दी गई है
  • अधिकारियों के लिए 60 ऑफीसर्स फ्लैट बनाए जाने को मंजूरी दी गई है जिस पर 246 करोड रुपए खर्च आएंगे
  • प्रगति यात्रा का दौरान ऊर्जा विभाग के कई घोषणाओं पर कैबिनेट में मोहर लगा दिया है
  • बिहार पुलिस के सिपाही हवलदार सहायक एवं निरीक्षक की तर्ज पर अग्निशमन सेवा के कर्मियों को भी उत्क्रमित वेतनमान का लाभ दे दिया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.