Breaking News

ठंड बढ़ी लेकिन गायघाट में अलाव की व्यवस्था नहीं

पूस माह की सर्द रातें जहां एक ओर गरीबों पर सितम ढ़ा रही है, वहीं कनकनाती सुबह भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. ऐसे में सुबह काम की तलाश में निकलने वाले मजदूरों, राहगीरों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. इस कंपकंपाती ठंड से राहत पाने के लिए राहगीरों, मजदूरों, ठेला व रिक्शा चालकों को ठंड में अलाव भी नसीब नहीं हो रहा है. बेनीबाद , गायघाट चौंक सहित अन्य जगहों पर सुबह-शाम अलाव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से राहगीरों को ठंड की ठिठुरन से निजात नहीं मिल पा रहा है व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था करने को लेकर दिलचस्पी लेने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी इसके लिए कोई इंतजाम होता दिखाई नहीं दे रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.