Breaking News

डॉ. सी वी रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा 2024 में अभिनव कुमार को जिला स्तर पर वर्ग 8 के लिए आठवां स्थान हुआ प्राप्त, जानें…

आज दिनांक 8.1.2025 को बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डॉ. सी वी रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के विज्ञान संकाय का परीक्षा फल प्रकाशित किया गया. इस परीक्षा फल में करियर मेकर द्वारा निशुल्क संचालित बाल्यकुलम के छात्र अभिनव कुमार पिता श्री अभय *कुमार को जिला स्तर पर वर्ग 8 के लिए आठवां स्थान प्राप्त हुआ वही वर्ग 6 के लिए गौतम चंदन आनंद पिताश्री चंदन कुमार चौधरी को वर्ग छे के लिए दसवां स्थान प्राप्त हुआ.
इससे पूर्व प्रकाशित श्रीनिवास रामानुजम टैलेंट सर्च परीक्षा 2024 में गणित संकाय में बाल्यकुलम के गौतम चंदन आनंद को वर्ग 6 के लिए दूसरा स्थान तथा सुमन सौरभ को वर्ग 6 के लिए छठा स्थान प्राप्त हुआ था.*
करियर मेकर की ओर से दोनों बच्चों को बधाई दी गई एवं उनके माता-पिता को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गयी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.