प्रखंड क्षेत्र में जारंग स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को ठंड को लेकर सॉल वितरित किए गए। बुधवार दोपहर बाद विद्यालय में गायघाट राजद विधायक निरंजन राय द्वारा वितरित किए गए सॉल पाकर सभी छात्राओं के चेहरे खिल उठे।जारंग गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सभी छात्राओं को विधायक निरंजन राय द्वारा सॉल वितरित किया गया। बुधवार को इस स्कूल सॉल वितरण में राजद के कई नेता भी मौजूद रहे।गौरतलब हो कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गायघाट सहित क्षेत्र की गरीब परिवार की प्रतिभाशाली छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती हैं।सरकार द्वारा सारे शिक्षा सम्बन्धी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। वहीं कई विभाग द्वारा इस विद्यालय की छात्राओं की समय समय पर आवश्यकता के अनुसार सामान वितरण किया जाता रहा है। इस अवसर पर राजद जिला प्रवक्ता अरविंद राय, प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव ,प्रखंड पंचायती राज प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार ,पंचायत अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राय,राजीव कुमार आदि मौजूद थे।






Leave a Reply