गायघाट विधानसभा के विधायक निरंजन राय ने गायघाट प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं जानी और शीघ्र ही अधिकारियों से कहकर समस्या हल करने का आश्वासन दिया।इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने दहिला पटशर्मा, बेरुआ, जाया, असिया , चोरनिया, हंसना, जारंग पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का भारी प्यार और आशीर्वाद उन्हें लगातार मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लिया और अपना समर्थन व्यक्त किया। राजद विधायक ने जनता को आश्वासन दिया कि उनके मुद्दे को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगी । उन्होंने कहा कि गायघाट में राजद को भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता का स्नेह प्यार और बड़ों के आशीर्वाद से जनता का विश्वास हमारे साथ है। हम मिलकर क्षेत्र को एक नया दृष्टिकोण और समृद्ध भविष्य देंगे। इस मौके पर राजद के जिला प्रवक्ता अरविंद राय, मीडिया प्रभारी रेहान शेख, फूलबाबू राय, नवीन कुमार, शिव शंकर राय, संतोष यादव, विजय राय, धर्मेन्द्र यादव आदि थे।








Leave a Reply