शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री डाक्टर राज भूषण चौधरी निषाद के कार्यालय पर जनता दरबार का आयोजन हुआ। जहां आम लोगों की समस्या को सुनी गई। डाक्टर राज भूषण चौधरी निषाद जनता दरबार में बिभिन्न विधानसभा से आये हुए लोगों के समस्या का समाधान के लिए हर संभव प्रयास में जुट जाते है। जनता दरबार में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, विकास संबंधी कार्य आदि की समस्या को लेकर आते है। वहीं बिहार के विभिन्न गांव से भी किसान खाद्य व बीज आदि की समस्या को लेकर भी पहुंचे।



मंत्री ने बताया कि जनता दरबार में आवास योजना, विधवा पेंशन योजना, जमीनी विवाद, राशन समेत कई मामले आए। सभी मामलों को स्थानीय पदाधिकारी को दूरभाष से जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनता दरबार में दर्जनों मामले आए थे, जिसमें सभी मामलों की सुनवाई की गई है। सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि जनसमस्याओं से रुबरु होने एवं उसे दूर करने के लिए मुजफ्फरपुर में रहने पर वे प्रत्येक शनिवार को आवास में जनता दरबार लगाते हैं। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। उनका प्रयास होता है कि उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर कर सकें।





Leave a Reply