Breaking News

नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिले नीतीश कुमार, राजेंद्र आर्लेकर को दी विदाई

 पटना: दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की. बिहार के नए राज्यपाल सोमवार को पटना पहुंचे हैं लेकिन सीएम के दिल्ली में रहने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी.

बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 2 जनवरी 2025 को शपथ लेंगे. चुनावी साल में बिहार को नया राज्यपाल मिला है और इसके कारण कई तरह की सियासी चर्चा भी है. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार के 41वें राज्यपाल थे. 17 फरवरी 2023 को उन्होंने राज्यपाल पद की शपथ ली थी. 22 महीने से अधिक समय तक वह राज्यपाल पद पर रहे. अब वह केरल के गवर्नर होंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के स्टेट हैंगर पर आयोजित विदाई समारोह में भी शिरकत की और निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई की. पुष्प गुच्छ भेंटकर उनको सप्रेम विदा किया. मुख्यमंत्री ने नई जिम्मेवारियों के लिए शुभकामनाएं भी दी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.