Breaking News

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की और पूरे अंक प्राप्त कर ईस्ट जोन बास्केटबॉल विमेंस इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप 2024 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रनर-अप का खिताब कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने नाम किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्कल विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर रहा।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, छत्तीसगढ़ की डी. अनुशा को चैंपियनशिप की सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player) घोषित किया गया, जबकि डी. कृति को सर्वश्रेष्ठ स्कोरर (Best Scorer) का खिताब प्रदान किया गया।

लीग मैच 5 में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को 57-48 से हराया।
लीग मैच 6 में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने उत्कल विश्वविद्यालय को 73-30 से पराजित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.