Breaking News

नए साल में मार्च तक ही 39 लग्न मुहूर्त, अभी नोट कर लें तारीख; बाजार में भी खूब होगी धन-वर्षा

बक्सर। Vivah Muhurat 2025: लोग पर्व-त्योहारों से भी ज्यादा शादियों में खर्च करते हैं। इस वजह से लग्न में बाजार मालामाल रहता है। बाजार के लिए नया साल 2025 शुभ संदेश लेकर आ रहा है। बता दें कि साल 2024 में लगभग 73 वैवाहिक लग्न मुहूर्त ही थे, वहीं इस बार 86 हैं। नए वर्ष के पहले के तीन महीने में ही 39 शुभ लग्न मुहूर्त बताए जा रहे हैं।

प्रसिद्ध कर्मकांडी आचार्य अमरेंद्र कुमार शास्त्री उर्फ साहेब पंडित ने बताया कि साल 2025 के जुलाई, अगस्त, सितंबर व अक्टूबर को छोड़कर सभी माह में सात फेरे लेने के शुभ दिन हैं।

16 जनवरी 2025 से उन सभी जोड़ों की हसरतें पूरी होते दिखेगी, जो सात फेरों की आस लगाए बैठे हैं। पूरे साल मस्ती के सराबोर में बराती सड़क-गलियों में नाचते-झूमते नजर आएंगे। हर मोहल्ले के घर-आंगन में मांगलिक गीतों के साथ शहनाई की गूंज सुनाई पड़ेगी।

कार्यक्रम है तो अभी से शुरू कर दें तैयारी

वैवाहिक आयोजनों को लेकर वाहनों की बुकिंग अभी से करना शुरू कर दें। कहीं ऐसा न हो कि बाद में हाथ मलना पड़े और कारोबारियों को मुंहमांगी रकम देनी पड़े। इससे इतर सरोकार रखने वाले वाहन व्यवसायी भी अपनी कमर अभी से कस लें। कहीं ऐसा न हो कि लगन की डिमांड के समय ही वाहन धोखा दे दे। इसलिए इसकी मरम्मत अभी से ठीक कराने में जुट जाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.