Breaking News

दिल्ली दौरे पर जाएंगे CM नीतीश कुमार, मनमोहन सिंह के परिवार से करेंगे मुलाकात

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे. वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे. वहीं दूसरी तरफ बिहार में चल रही सियासी अटकलों के बीच नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है. सीएम नीतीश दिल्ली में कई बड़े नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं. 

दरअसल, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने हाल ही में सीएम नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का ऑफर दिया था. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीति में कुछ भी संभव है. राजनीति में कोई हमेशा दोस्त या दुश्मन नहीं होता. राजनीति परिस्थितियों का खेल है. राजद विधायक ने कहा बिहार में फिर खेला हो सकता है.

हालांकि बीजेपी और जेडीयू विधायक भाई वीरेंद्र के बयान को लेकर साफ कर चुकी है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला आरजेडी के नेता दिन में सपने देख रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की सरकार है. बिहार में विकास भी हो रहा है इसलिए जनता जंगलराज की वापसी नहीं चाहती.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.