प्रखंड की शिवदहा पंचायत के बठवाड़ा में भीषण अग्नि कांड के विभिन्न अग्नि पीड़ित क्षेत्रों का मुआयना कर वहां के सभी अग्नि पीड़ित के परिवारजनों से मिलकर हालात का जायजा लिया. केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद डाक्टर राजभूषण चौधरी निषाद ने सभी पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया. पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सांसद ने सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया. उन्होने कहा कि वे जिला प्रशासन से बात करेंगे. यहां के लोगो को काफी क्षति हुई है. अगलगी से सभी प्रभावितों को आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराई जाय. साथ ही मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाये. क्योंकि अगलगी से प्रभावित परिवारों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है. सभी को काफी क्षति हुई है. अग्नि पीड़ितों का सबकुछ जलकर खाक हो गया है. उन्होंने कहा कि जिला पदाधिकारी से वे विस्तारपूर्वक इस पर बात करेंगे.







Comment here