Breaking News

फ्री इलाज के ल‍िए ‘आयुष्‍मान योजना’ अच्‍छी या केजरीवाल की ‘संजीवनी’ ? देख‍िए आंकड़े और आप खुद तय कर लीजिए

द‍िल्‍ली व‍िधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के मुख‍िया अरविंद केजरीवाल ने सीनियर सिटीजन के लिए ‘संजीवनी’ योजना का ऐलान क‍िया. इसके तहत दिल्ली में रह रहे 60 साल और उससे ज्‍यादा उम्र के लोगों का सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज क‍िया जाएगा. केजरीवाल ने इसे बुजुर्गों का सुरक्षा कवच करार दिया है. केंद्र सरकार ने भी आयुष्‍मान योजना लांच की है, ज‍िसमें 70 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिल रहा है. आइए जानते हैं क‍ि बुजुर्गों के फ्री इलाज के ल‍िए ‘आयुष्‍मान योजना’ अच्‍छी या केजरीवाल की ‘संजीवनी’.

संजीवनी योजना का लाभ क‍िसे?
1. संजीवनी योजना से 25 लाख बुजर्गों को लाभ होगा.
2. संजीवनी योजना के जर‍िए उन्‍हें सभी अस्‍पतालों मुफ्त इलाज मिलेगा.
3. प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करने की योजना है.
4. पंजीकरण दो से तीन दिन में शुरू करने का ऐलान भी क‍िया गया है.
5. आप कार्यकर्ता बुजुर्गों का पंजीकरण कराने के लिए घर-घर जाएंगे.
योग्‍यता- पंजीकरण के ल‍िए द‍िल्‍ली का वोटर होना जरूरी है.

आयुष्मान भारत से तुलना
संजीवनी योजना: 60+ आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कवर करती है.
आयुष्मान भारत: केवल 70+ आयु वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीमित
भेदभाव मुक्त: आयुष्मान भारत में पक्का मकान या वाहन होने पर पात्रता खत्म, जबकि अरविंद केजरीवाल की संजीवनी योजना में ऐसा कोई नियम नहीं

आयुष्मान भारत में धोखाधड़ी
कैग की रिपोर्ट के अनुसार आयुष्मान भारत में फर्जी लाभार्थी, मृत व्यक्तियों को भुगतान, और बकाए के कारण असली मरीजों को इलाज में कठिनाई हो रही है. इसके विपरीत, संजीवनी योजना में 4.3 लाख दिल्लीवासियों को मुफ्त इलाज, जांच और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मिल चुकी हैं, और 170 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं.

दिल्ली का स्वास्थ्य मॉडल
दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य बजट 13% है, जो देश में सबसे अधिक है. दिल्ली के अस्पतालों में अन्य राज्यों के 30% मरीज इलाज करवाने आते हैं, जो यहां की सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाता है.

राजनीतिक संदेश
 आम आदमी पार्टी के मुताबिक, संजीवनी योजना दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की मजबूती और आयुष्मान भारत योजना की खामियों को उजागर करने का प्रयास है. यह वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकारों को प्राथमिकता देने का एक मजबूत कदम है.

 दिल्ली सरकार की संजीवनी न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई क्रांति है, बल्कि यह यह दिखाती है कि एक राज्य सरकार भी स्वास्थ्य सेवाओं में राष्ट्रीय योजनाओं से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. यह योजना दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वर्णिम वर्षों में सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.