समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा एक दिन में टिकट चेकिंग आय के रूप में लगभग 28.95 लाख रुपये अर्जित किए गए। समस्तीपुर मंडल में मंगलवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे का किलाबंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। जांच में कुल 3885 व्यक्तियों को बिना उचित यात्रा प्राधिकार के पाया गया। जिनसे 28 लाख 95 हजार रुपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।
विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 1 अप्रैल से 17 दिसंबर 2024 तक समस्तीपुर मंडल को बिना टिकट व उचित प्राधिकार के कुल 4.57 लाख मामलों से जुर्माने के रूप में 31.24 करोड़ की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई है।इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरो पर बढ़ी हुई भीड़ देखी जा रही है और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेंगे।
मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंडल के सभी रेलखंडों पर चलने वाले मेल एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों तथा प्लेटफार्मों पर बिना उचित यात्रा प्राधिकार के प्रवेश रोक लगाया। इसके साथ ही बिना उचित प्राधिकार के पाए गए व्यक्तियों से निर्धारित राशि ली गई। इसमें 233 वाणिज्य विभाग एवं रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को विशेष टिकट जांच अभियान में लगाया गया था।







Leave a Reply