Breaking News

तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, 73 साल की आयु में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का देहांत हो गया है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे दिल से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे. वे 73 साल के थे. वे ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे थे.

राजस्थान के केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘जाकिर हुसैन की तबले पर असाधारण महारत ने संगीत की दुनिया में एक कालजयी विरासत बनाई है. उनके परिवार, दोस्तों और उन अनगिनत फैंस से मेरी गहरी सहानुभूति है, जिनके जीवन को उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी से प्रभावित किया. उनका संगीत हमारे दिलों में हमेशा गूंजता रहेगा.’

दिल से जुड़ी समस्या से पीड़ित थे जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन के मित्र बांसुरीवादक राकेश चौरसिया ने पीटीआई को बताया कि सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें पिछले हफ्ते आईसीयू में भर्ती कराया गया था. वे दिल से जुड़ी समस्या के कारण पिछले हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.