दीपक कुमार। गायघाट
राजद विधायक निरंजन राय ने बुधवार को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी उच्चैठ मां दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर दुर्गा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया।विधायक निरंजन राय ने कहा कि वर्तमान समय में भी क्षेत्र और समाज में महिषासुर रूपी मौजूद भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त करने के लिए सभी को प्रण लेने की जरूरत है। समाज और देश से भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण रख कर ही बेहतर विकास की परिकल्पना की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में लगभग सभी जगहों पर महिषासुर रूपी भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा को पार कर चुका है। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया।मौके पर राजद नेता अरविंद राय, पूर्व प्रमुख शिवशंकर राय, राहुल कुमार, विजय राय, संतोष यादव, कुंदन कुमार, नीतीश कुमार, रिषु उपाध्याय, विवेक श्रीवास्तव, राजा यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।







Comment here