Breaking News

पोस्टर में तस्वीर नहीं होने पर भड़के जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, सांसद को कहा चोर-पॉकेटमार

भागलपुर: भागलपुर जिले के गोपालपुर से विधायक गोपाल मंडल अपने बड़बोलेपन को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरते रहे हैं। शनिवार जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होनें पोस्टर में तस्वीर और नाम नहीं दिये जाने पर सांसद अजय मंडल पर बड़ा आरोप लगाते हुए चोर और पॉकेटमार तक कह डाला। उन्होंने कहा कि अजय मंडल की वजह से उनकी तस्वीर नहीं लगी। गोपाल मंडल ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि मुझे पार्टी के कई लोग नही जानते हैं। वो नहीं जानते है कि मेरा जेडीयू में क्या अस्तित्व है।

गोपाल मंडल ने कहा कि मैं विधायक के साथ-साथ सचेतक और राज्य मंत्री भी हूं। मैं भागलपुर के अलावा बांका और मुगेंर भी देख सकता हूं। मैं फाइटर हूं। लड़ाकू आदमी हूं, लड़ता हूं और बेबाक बोलता हूं। किसी को भी यहीं पटक कर जान से मार सकता हुं। अगर गोपाल मंडल नहीं बोलेगा तो कौन बोलेगा। अगर मैं नहीं बोलुंगा तो ये सभा की कहानी समाप्त। 

साथ ही कहा कि नेताओं के खिलाफ गोपाल मंडल नहीं बोले ऐसा हो नही सकता। पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में ना ही हमको न्यौता दिया और ना ही बुलाया। हम जब जानकारी लिये विपिन बिहारी से तो बोला सांसद ही सबको न्यौता दिये है। विपिन बिहारी को जानकारी ही नहीं है कि हम कौन हैं। ये सब जो राजनीती करता है वो मुझको नहीं जानता है। 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.